फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के गहनों और नकदी पर हाथ साफ, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Thief
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में चोरियों की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटनाक्रम में शनिवार देर शाम बद्रीपुर में चोरी की वारदात हुई है। चोर को भागते समय पड़ोसियों ने पहचान लिया। एक ही परिवार के अलग-अलग घरों में तीसरी बार चोरी की वारदात हुई है। पीड़ित महिला ने पांवटा थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। वहीं, भागते हुए देखे गए शख्स का नाम भी पुलिस को बता दिया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने धारा-457 और 380 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बद्रीपुर वार्ड-1 निवासी दमयंती गुप्ता पत्नी हरिपाल गुप्ता ने पांवटा थाना में मामला दर्ज करवाया है कि वह मकान नंबर 68 बद्रीपुर में रहती हैं। शनिवार देर शाम को करीब साढ़े सात बजे मकान के नीचे बनी दुकान में आई हुई थीं। उसी समय मकान में कोई व्यक्ति गया, जिसने घर की अलमारी का लॉकर तोड़ कर 3-4 पर्स, कैमरा, चांदी के बिछते (चुटकियां), आर्टिफिशियल कंगन, मोतियों की माला, आर्टिफिशियल मंगल सूत्र और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। इस दौरान आरोपी को पड़ोसियों ने भागते हुए देख लिया। आरोपी की पहचान एक सरकारी विभाग में कार्यरत कर्मी के रूप में हुई है। यह घर पर आता-जाता रहता था। शिकायतकर्ता महिला ने शिकायत में कहा कि कि इससे पहले उनके ससुर के घर भी चोरियां हो चुकी हैं, जिसमें पहली बार बीस हजार रुपये की नकदी उड़ाई गई थी। दूसरी बार 42000 रुपये की नकदी, दो सोने की अंगुठियां और कुछ चांदी के सिक्के चोरी हुए थे। तीसरी बार करीब 16000 रुपये और एक प्रेस भी चोरी कर ली थी। शिकायतकर्ता को संदेह है कि पहले हुई चोरियां भी इसी आरोपी ने की है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि बद्रीपुर वार्ड-एक निवासी महिला दमयंती गुप्ता पत्नी हरिपाल गुप्ता की शिकायत पर धारा-457 और 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच एएसआई लायक राम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें