फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्रेम प्रसंग में प्रवासी युवक ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक 21 वर्षीय प्रवासी युवक ने एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक मृतक दीपक पुत्र राजेश गुप्ता निवासी गांव टॉलपुर बलिहार, जिला बक्सर (बिहार) 10 वर्ष पूर्व घर से भागकर कालाअंब आया था। वह अपने परिचितों के साथ कालाअंब त्रिलोकपुर रोड पर रिहायशी इलाके में रह रहा था।
बताया जा रहा है कि वह कालाअंब की एक औद्योगिक इकाई में नौकरी कर रहा था। तीन चार दिन पहले ही पुरानी कंपनी को छोड़कर कालाअंब में ही दूसरी कंपनी ज्वाइन की थी। बुधवार देर रात उसने आत्महत्या के इरादे से सल्फास खा ली। सल्फास खाने के कुछ देर बाद जब उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो उसने अपने साथ रह रहे दोस्तों को बताया कि उसने कुछ खा लिया है। इसके बाद उसके दोस्त तत्काल नाहन मेडिकल कॉलेज ले गए जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया लेकिन पंचकूला पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मरने से पहले दीपक ने पुलिस को दिए बयान में किसी प्रेम प्रसंग का जिक्र भी किया था लेकिन उसने प्रेमिका का नाम पता नहीं बताया। लिहाजा कालाअंब पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी हैडक्वार्टर बबीता राणा पाल ने की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। मामले की सूचना परिजनों को दे दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें