फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपों से टकराई तेज रफ्तार कार, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर कुल्हाल में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार टैंपों से टकरा गई। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में धुत था। हादसे में 9 लोग घायल हो गए। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें नाहन रेफर किया गया था लेकिन परिजन घायलों को देहरादून अस्पताल ले गए हैं। उत्तराखंड पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर कुल्हाल के समीप नशे में धुत एक कार चालक ने टैंपों में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर में 9 लोग घायल हो गए। घायलों में शिलाई के जामना निवासी प्रदीप चौहान पुत्र केदार सिंह, पांवटा भूपपुर निवासी डोलकर पत्नी रिधर, सीरिंग वांग्मों पुत्री डोलकर, उत्तराखंड के हर्बटपुर निवासी अवध बिहारी पुत्र बांके बिहारी, पांवटा के बद्रीपुर निवासी वासु गुप्ता पुत्र संजीव कुमार गुप्ता, शिलाई के मिल्लाह के ग्राम चीमू निवासी सुरेश कुमार पुत्र तुलसी राम, ललिता पत्नी सुरेश कुमार, उत्तराखंड के विकासनगर निवासी अमित चौहान पुत्र तुलसी राम तथा उत्तराखंड विकासनगर निवासी बशीर पुत्र अली अहमद शामिल हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. संजीव सहगल, एमडी डॉ. राघव व डॉ. राजीव चौहान ने घायलों का चेकअप किया। हादसे में गंभीर रुप से घायल 3 मरीजों को नाहन रेफर किया गया लेकिन परिजन घायलों को देहरादून निजी अस्पताल में आगामी उपचार को लेकर गए हैं।
विज्ञापन

पांवटा के तहसीलदार ने अस्पताल पहुंच कर घायलों को 2-2 हजार रुपये की फौरी सहायता प्रदान की है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने हादसे की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य सीमा में हादसा हुआ है। उत्तराखंड पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया।
-------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें