फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
अस्पताल राउंड के एक मकान में हुई चोरी की वारदात में संलिप्त मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। सिरमौर पुलिस की स्पेशल टीम ने आरोपी अजय को शिमला के सराहन से गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। अजय ने ही घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जबकि पहले गिरफ्तार दो आरोपी बाहर रैकी कर रहे थे।
गौरतलब है कि चार अप्रैल को शातिरों ने अस्पताल राउंड में लाखों रुपये के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें दो चोरी की वारदात में शामिल थे, जबकि एक ने चोरी का सामान खरीदा था। तीनों आरोपी इन दिनों पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी की फुटेज में देखे गए तीसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी। मंगलवार को उसे पुलिस ने सराहन में दबोच लिया। अब इस मामले में कुल चार लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं। इनमें यमुनानगर का एक ज्वेलर भी शामिल है जिसने तमाम गहनों को खरीदने के बाद पिघला दिया था।
एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहा आरोपी अजय गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। इसी ने घर में भीतर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर की अगुवाई में एसएचओ नाहन, एएसआई पदम देव, एएसआई राम लाल, हैड कांस्टेबल संदीप, साइबर सेल के अमरेंद्र ने दिनरात कार्य कर चोरी के मामले को ट्रेस करने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

बॉक्स के लिए--
टूटियां चोरी करने वाला और खरीदने वाला गिरफ्तार
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने शास्त्री भवन (संस्कृत कॉलेज) में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले हुई इस चोरी में लगभग 75 हजार रुपये की टूटियां चोरी की गई थीं। शातिर शुभम निवासी ढाबो मोहल्ला को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की तो चोरी की गई टूटियां भी बरामद हुईं। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपी ने विनोद कुमार नामक व्यक्ति को यह टूटियां बेची थी। विनोद कबाड़ी का कार्य करता है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें