कार और बाइक की टक्कर में एक घायल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सैनवाला माजरा निवासी रणजीत सिंह ने मामला दर्ज करवाया है जिसमें कहा है कि वह 26 जनवरी को बाइक पर सैनवाला की तरफ जा रहा था। उसी समय एक बाइक तेज रफ्तारी से आया। धौलाकुआं की तरफ से एक बाइक ने आगे जा रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक को चोटें आई हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि हादसा बाइक चालक की तेज रफ्तारी व लापरवाही के चलते हुआ है। मौके पर पहुंच कर माजरा पुलिस चौकी टीम ने जांच शुरू कर दी। हादसे के घायल को पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच टीम अन्वेषण में जुटी है।