फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से रबड़ की ट्यूब में भरी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने रबड़ की ट्यूबों में शराब भरकर तस्करी करने का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उससे 215 बोतल कच्ची शराब भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना मिलने पर एसआईयू टीम के एएसआई मनोज, मुख्य आरक्षी कमाल खान, राम कुमार, आरक्षी रिजवान और विशाल की टीम ने पांवटा-खारा मार्ग पर नाका लगा रखा था। इस दौरान खारा की तरफ से एक कार आई। तलाशी के लिए कार को रुकवाया गया। तलाशी लेने पर कार से रबड़ की ट्यूब में भरकर ले जाई जा रही करीब 215 बोतलें कच्ची शराब बरामद की गईं। इसके बाद खारा क्षेत्र निवासी आरोपी दलीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र ज्ञान चंद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की कार से छह रबड़ की ट्यूबों में शराब भरी गई थी। एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब मामले के आरोपी खारा निवासी दलीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पांवटा थाना पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें