फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनकटा एसओ लाइन हाजिर, भलुअनी एसओ भी हटाए गए

विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
देवरिया। ट्रक लूट की सूचना उच्चाधिकारियों को न देने वाले बनकटा के इंस्पेक्टर को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, लुटेरों के साथ नरमी से पेश आने वाले भलुअनी के इंस्पेक्टर को भी लाइन हाजिर किया गया है। दो इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर को नहीं तैनाती मिली है।
विज्ञापन

एसपी एन. कोलांचि ने बताया कि चार जनवरी को बनकटा इलाके से चालक को नशीला पदार्थ सूंघाकर ट्रक लूट लिया गया था। होश आने पर वह बनकटा थाने में गया। प्रभारी निरीक्षक कौशलेश सिंह ने न तो केस दर्ज किया और न ही उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। बाद में चालक ट्रक मालिक को लेकर पहुंचा तो भी यही हाल रहा। जानकारी मिलने के बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया। भलुअनी इंस्पेक्टर छोटेलाल को भी पुलिस लाइन बुला लिया गया है। इसके लिए उनके 15 दिनों की ट्रेनिंग में बाहर जाने का हवाला दिया गया है, जबकि अंदरखाने में व्यापारी से लूट के मामले में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर करने की चर्चा है। मॉनिटरिंग सेल में तैनात बृजेश सिंह, साइबर सेल प्रभारी जयप्रकाश सिंह यादव और रुद्रपुर थाने में तैनात एसआई शिवशंकर चौबे को क्रमश: बनकटा, एकौना और भलुअनी का प्रभारी बनाया गया है। मदनपुर थाने के निरीक्षण भीष्मपाल सिंह को खामपार, खामपार के प्रभारी निरीक्षक विद्याधर कुशवाहा को मदनपुर, एकौना के प्रभारी निरीक्षक आलोक सोनी को भटनी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। भटनी के एसओ रहे मनोज राय को वाराणसी जोन के लिए स्थानांतरित करने के लिए पुलिस लाइंस में बुलाया गया है। कुछ दिन पूर्व उनकी पत्नी ने एसपी से मिलकर रिलीव करने का प्रार्थना-पत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें