फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने किया तीन पंचायतों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी ने तीन पंचायतों का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बाद खंगाला जा रहा रिकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद विकास खंड शिलाई की तीन पंचायतों का एडीसी सिरमौर ने औचक निरीक्षण कर रिकार्ड खंगाला।
जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने उच्च न्यायालय में विकास खंड शिलाई की तीन पंचायतों रास्त, हलांह और पनोग में करवाए जा रहे विकास कार्यों में अनियमितताओं की जांच के लिए एक जनहित याचिका दायर की है। आरोप है कि योजनाओं की स्वीकृति, गुणवत्ता व नियमानुसार कार्य नहीं किए जा रहे हैं। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उपायुक्त सिरमौर ने मामले के निरीक्षण का जिम्मा अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर आदित्य नेगी को सौंपकर शीघ्र जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं। शिलाई पहुंचे अतिरिक्त उपायुक्त ने विकास खंड शिलाई की तीनों पंचायतों का रिकार्ड खंगाला और गहनता से जांच की। इससे पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। मामले की जांच जारी है। उधर, एडीसी आदित्य नेगी ने बताया कि तीनों पंचायतों के रिकार्ड का निरीक्षण किया जा रहा है। जल्द ही जांच रिपोर्ट उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से उच्च न्यायालय को साैंप दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें