अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस टीम ने अवैध शराब समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार में शराब छिपा कर आरोपी हरियाणा से उत्तराखंड जा रहा था। हिमाचल सीमा में प्रवेश करते ही नाके में चेकिंग के दौरान दबोच लिया गया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पांवटा पुलिस टीम ने बहराल के समीप नाका लगाया था। इस दौरान पड़ोसी राज्य हरियाणा पहुंच रही गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी। एक मारुति कार यूपी-15जी 3133 पहुंची जिसमें पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान देसी व अंग्रेजी शराब की 100 बोतलें बरामद की। वाहन चालक शराब के कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने जालंधर निवासी आरोपी चंद्र विक्रांत (62) पुत्र कृष्ण चंद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उधर, एसएचओ पांवट देवानंद गुलेरिया ने पुष्टि की है। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी चंद्र विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
...
अवैध खनन करते 2 ट्रैक्टर दबोचे, 9 हजार जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस टीम ने नदी क्षेत्रों में अवैध खनन करने पर 2 ट्रैक्टरों को दबोचा है। नदी क्षेत्र से अवैध रुप से ट्रैक्टर रेत-बजरी ढो रहे थेे। पुलिस ने ट्रैक्टर संचालकों से 9 हजार जुर्माना राशि वसूली है। उधर, एसएचओ पांवटा ने पुष्टि की है।