छात्रा से छेड़छाड़ पर केस दर्ज
राजगढ़ (सिरमौर)। विकास खंड की एक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पढ़ने वाली छात्रा के साथ एक वृद्ध व्यक्ति ने छेड़छाड़ की है। स्कूल प्रधानाचार्य की सूचना के बाद यह मामला दर्ज हुआ है। प्रधानाचार्य को स्कूली छात्रा ने बताया कि क्षेत्र का एक वृद्ध व्यक्ति उसे स्कूल आते-जाते समय रास्ते में छेड़ता है। डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन प्रारंभ कर दी है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाएगा।