फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवधार जंगल के पास व्यक्ति से 12 ग्राम चिट्टा पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सदर थाना पुलिस ने जिला मुख्यालय से सटे तल्याहड़ के देवधार जंगल के समीप एक व्यक्ति से 12 ग्राम सिथेंटिक ड्रग्स चिट्टा बरामद किया है। जिले में लगातार चिट्टे की तस्करी मामले में पकड़े जा रहे हैं। गत बुधवार को नेरचौक क्षेत्र में तीन ग्राम चिट्टा बरामद किया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम 18 जुलाई को देरशाम देवधार जंगल के पास गश्त पर थी। इसी दौरान सुनील कुमार पुत्र बाबू राम निवासी तल्याहड़ तहसील सदर जिला मंडी पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने तुरंत आरोपी को दबोच लिया। इस दौरान तलाशी के बाद व्यक्ति से 12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड मिला है। मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार इस मामले की जांच कर रहे हैं। एसपी गुरदेव चंद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। आरोपी को अदालत से 23 जुलाई तक का पुलिस रिमांड मिला है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हर पहलू को ध्यान में रखा जा रहा है। यह सिथेंटिक ड्रग्स कहां से सप्लाई हो रहा है। इसे बारीकी से जांचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें