फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर शराब के नशे में धुत मिला पटवारी, वीडियो वायरल

विज्ञापन
अब वाइन और चाय का मजा एक साथ!
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)।
उपमंडल संगड़ाह में एक पटवारी पर ड्यूटी के दौरान शराब के सेवन के आरोप लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत एसडीएम कार्यालय को सौंपी है। एसडीएम को सौंपी शिकायत में ग्रामीणों ने पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। साथ ही आरोपी के स्थान पर दूसरे पटवारी की तैनाती करने की भी गुहार लगाई है।
स्थानीय नरेंद्र सिंह, दौलत राम, गोपाल सिंह, लेखराम, कांशी राम, राकेश ठाकुर आदि ग्रामीणों ने बताया कि ड्यूटी के दौरान संबंधित पटवारी पर पहले भी शराब पीने के आरोप लग चुके हैं। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष नाहन के पराड़ा में भी उक्त पटवारी को शराब में टल्ली पाया गया था। इस दौरान विभाग द्वारा कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया। अब पटवारी को संगड़ाह में नियुक्त किया गया है। संगड़ाह में भी पटवारी ड्यूटी के दौरान टल्ली रहता है। लिहाजा, ग्रामीणों के राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पटवारी को संगड़ाह में नियुक्त किए जाने पर भी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने मांग की कि आरोपी पटवारी के स्थान पर दूसरे पटवारी की नियुक्ति की जाए ताकि ग्रामीणों के राजस्व संबंधी कामकाज निपट सकें।
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस मामले में उपायुक्त सिरमौर को शिकायत भेज दी है। जल्द ही आरोपी पटवारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि ग्रामीणों ने शराब के नशे में धुत्त पटवारी का वीडियो भी वायरल किया है जिसमें पटवारी ने आदत से मजबूर होकर शराब पीने के बारे में कहा है। उधर, पटवारी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि घर जाते वक्त उसने शराब पी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें