फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक मजिस्ट्रेट ने किए 110 चालान कर वसूला 50 हजार जुर्माना

विज्ञापन
Chandigarh Traffic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा शहर में यातायात नियमों की अनदेखी और अवहेलना करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा गया। बातापुल के समीप वाहनों की चेकिंग की गई। सोलन-सिरमौर ट्रैफिक मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने करीब 550 वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के 110 चालान किए तथा 50 हजार जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

बुधवार को पांवटा के बातामंडी चौक के समीप ट्रैफिक मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने पुलिस बल के साथ वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान ट्रिपल राइडिंग, बिना हेल्मेट, बिना सीट बेल्ट, अधूरे दस्तावेजों के साथ यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसा गया। जरुरी दस्तावेज नहीं होने पर लापरवाह वाहन चालकों के चालान काटे गए। इस दौरान वाहन चालकों को जरूरी हिदायतें भी दी गईं। बतातें चलें कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में दोपहिया वाहन में बैठने पर दोनों ही सवारों को हेल्मेट जरूरी पहनने व छोटे वाहनों कार इत्यादि में सीट बेल्ट लगाने व पहनने के निर्देश जारी किए हैं। देर शाम को खबर लिखे जाने तक टीम ने 110 वाहनों के चालान कर 50 हजार जुर्माना राशि वसूल ली थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें