फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा यमुनाघाट बैरियर शूट आउट मामले का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा गोविंदघाट बैरियर पर 6 जून को हुए शूट आउट मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी पिछले लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार शूट आउट मामले का यह अंतिम आरोपी है। इस मामले में 3 आरोपियों की मौत हो चुकी है। जबकि, 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि 6 जून की रात को पांवटा बैरियर पर तैनात एक पुलिस कर्मी पर बदमाशों ने गोलियां चला दी थीं। इस दौरान बदमाशों से निहत्थे भिड़ने वाला पुलिस जवान बाल बाल बच गया था। वारदात के बाद बदमाश बिलासपुर मार्ग बैरियर तोड़ कर हरियाणा भाग निकले। शूट आउट वारदात में कुल 7 बदमाश शामिल थे।
विज्ञापन

वारदात के बाद पंजाब, हरियाणा व हिमाचल पुलिस इनका पीछा कर रही थी। इसके बाद हरियाणा के सिरसा स्थित डबवाली में पंजाब-हरियाणा पुलिस ने फार्म हाउस में 3 बदमाशों को घेर लिया। पुलिस से घिरा देख 2 गैंगस्टरों ने एक दूसरे को गोली से उड़ाया। जबकि, एक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने बदमाशों से शूट आउट में इस्तेमाल की गाड़ी बरामद की है। इसके बाद पंजाब पुलिस ने 2 गैंगस्टर नवजोत सिंह व सुरमुख सिंह को चंडीगढ़ के सेक्टर-43 से गिरफ्तार किया। बाद में डीएसपी पांवटा की टीम ने पंजाब के फरीदकोट बस स्टैंड से एक शातिर बदमाश मनजीत सिंह उर्फ रिप्पी को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

इसी मामले में गुरजयपाल फरार चल रहा था। इसने पांवटा शूट आउट मामले में अग्रिम जमानत के लिए अदालत में अपील की थी। जमानत नहीं मिलने पर पांवटा पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि पांवटा शूट आउट मामले के सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। आरोपी को 7 दिनों का न्यायिक रिमांड मिला है। अब आरोपी गुरजयपाल (22) दुल्लट की शिनाख्त परेड होगी।
-पांवटा यमुनाघाट बैरियर शूट आउट मामले का आरोपी गिरफ्तार
7 में से 3 आरोपियों की हो चुकी है मौत, शेष पुलिस ने दबोचे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें