पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस थाना, पुरुवाला, शिलाई और माजरा थाना की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान 341 चालान कर एक लाख जुर्माना राशि वसूली गई है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 272 चालान कर सर्वाधिक 74 हजार रुपये जुर्माना किया। अवैध खनन करते दो वाहनों से 10 हजार रुपये जुर्माना, कोटपा के 43 चालान कर 4100 रुपये तथा बिना मास्क के घूमने वाले 25 लोगों को 12500 रुपये जुर्माना किया गया।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 272 चालान कर सर्वाधिक 74 हजार जुर्माना किया जिसमें ट्रैफिक पुलिस टीम ने ही तीव्र गति, वाहन चलाते वक्त मोबाइल इस्तेमाल समेत विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर 152 चालान किए हैं। सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने पर कोटपा नियमों के तहत कार्रवाई, अवैध खनन और बिना मास्क घूमने वालों पर शिकंजा कसा गया है।
उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि पांवटा, शिलाई, पुरुवाला और माजरा थाना टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस थाना और यातायात पुलिस टीमों ने कुल 341 चालान करते हुए करीब एक लाख रुपये जुर्माना राशि वसूली है।