पांवटा साहिब (सिरमौर)। मंगलवार को पुरुवाला पुलिस ने अवैध शराब और बियर की कुल 2553 (1827360 मिली.) बोतलें नष्ट कीं। पांवटा साहिब अदालत के आदेशों के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस दौरान डीएसपी पांवटा बीर बहादुर और आबकारी एवं कराधान अधिकारी अर्शी शर्मा, राजेंद्र सांख्यान और एसएचओ पुरुवाला विजय रघुवंशी की उपस्थिति में शराब को नष्ट किया गया।
जानकारी के अनुसार पुरुवाला थाना पुलिस टीम ने विभिन्न मामलों में उत्तराखंड, हरियाणा से तस्करी की गई अवैध शराब को पकड़ा था जिसमें शराब और बियर की कुल 2553 बोतलें शामिल थीं। पांवटा साहिब अदालत के आदेश मिलने पर पुलिस थाना टीम पुरुवाला ने अवैध शराब और बियर को नष्ट किया। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है।