फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

240 अवैध नशीले कैप्सूल समेत एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पांवटा साहिब के रामपुरघाट में नशीली दवाइयों के साथ दबोचे आरोपी से पूछताछ करते डीएसपी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुरुवाला पुलिस ने अवैध नशीली दवाइयों की खेप समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बिना नंबर की बाइक पर सवार आरोपी की तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस ने 240 नशीले कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पुरुवाला थाना पुलिस टीम ने पांवटा रामपुरघाट मार्ग में नाका लगाया था। इस दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर रामपुरघाट निवासी पदम चंद उर्फ सोनू (32) पुत्र गुरु बहादुर पर संदेह हुआ। बाइक चालक को तलाशी के लिए रुकवाया गया। इस दौरान बाइक सवार से 240 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। इस बारे में वह कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुरुवाला थाना के मुख्य आरक्षी दलीप कुमार की टीम इस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें