फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददाहू में नेपाली मूल के व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। थाना क्षेत्र रेणुका के अंतर्गत मंगलवार देर शाम को स्थानीय गिरि पुल के समीप नेपाली मूल के व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान खेम बहादुर के रूप में हुई है जो रेणुका बांध निर्माण को लेकर तैयार की गई अन्वेषण सुरंग में अपना आशियाना बना कर रह रहा था। सुरंग के बाहर एक पहाड़ी पर उसका शव बरामद हुआ। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। रेणुका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के परिजनों का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलते ही डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बारीकी से शव की जांच की लेकिन मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के कोई घाव या चोट का निशान नहीं पाया गया। डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। शव एक सुनसान जगह से बरामद हुआ है। इससे लगता है कि मौत ठंड के कारण हुई है।
विज्ञापन

.................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें