फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से गिरकर 70 वर्षीय महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई क्षेत्र में पेड़ से गिरकर एक महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। शिलाई उपमंडल के गांव कांडी की 70 वर्षीय महिला अपने परिजनों के साथ घासनी में एक पेड़ से चारा काट रही थी। चारा काटते समय संतुलन बिगड़ने से वह पेड़ से गिर गई, जिससे उसके शरीर और सिर पर चोटें आई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए शिलाई अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दुर्गी देवी को पांवटा अस्पताल रेफर किया गया। शिल्लाह के निकट महिला की मौत हो गई। शिलाई सिविल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शीतल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उधर पुलिस थाना के एसएचओ मस्तराम ने बताया कि भादंसं की धारा 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

...............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें