पांवटा साहिब (सिरमौर)। केदारपुर निवासी युवक ने रास्ता रोक कर मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। मारपीट के दौरान घायल युवक की बाजू फ्रेक्चर हो गई है। घायल युवक का उत्तराखंड के विकासनगर स्थित एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। शिकायत मिलने पर पांवटा थाना पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
केदारपुर निवासी शिकायतकर्ता विपिन कुमार (33) का कहना है कि 20 अक्तूबर को अपनी बाइक से पांवटा साहिब से केदारपुर अपने घर जा रहा था। इस बीच रास्ते में जसमेर, रिंचु, बलदेव और रोहित भी अपनी गाड़ी मारुति वैन, स्कूटी और बाइक पर जा रहे थे। इन्होंने केदारपुर में अपने घर के सामने आवाज मारी। विपिन का कहना है कि रुकने पर सभी आरोपियों ने मारपीट करना शुरु कर दिया जिससे बाजू में चोटें आई हैं। 24 अक्तूबर को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार करवाया। उसके बाद उत्तराखंड के निजी अस्पताल विकासनगर से उपचार करवा गया है। जहां पता चला की बाएं बाजू में फ्रेक्चर है।
इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज करवा दिया है। इस मामले की जांच पांवटा थाना के एएसआई रवि कुमार की टीम कर रही है।
उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने पुष्टि की है। शिकायतकर्ता विपिन निवासी केदारपुर की शिकायत पर आईपीसी की धारा-325 और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
...