शिलाई (सिरमौर)। स्थानीय पुलिस थाना की टीम ने गश्त के दौरान टिंबी में एक ढाबे से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने ढाबा संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी मस्त राम ने बताया कि गश्त टीम को मिली सूचना के आधार पर जब पुलिस ने पावर हाउस सड़क के किनारे कपिल ढाबा पर रेड की तो 15 पेटियां अवैध शराब मार्का चार्ली की कुल 180 बोतल (सेल इन हरियाणा) बरामद हुईं। इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
............