फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलाकुआं में दो पक्षों में निर्माणाधीन मकान गिराने और मारपीट के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। धौलाकुआं क्षेत्र में मकान निर्माण कार्य के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर निर्माणाधीन मकान गिराने, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए मामले दर्ज करवा दिए हैं। इसके बाद माजरा थाना पुलिस टीम तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन

धौलाकुआं निवासी विजय कुमार की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें कहा कि रविवार को सुबह मिस्त्री इनके मकान का काम करने पहुंचे थे। आरोप है कि मौके पर आकर अमृतपाल और उसके लड़के ने मजदूरों को कहा कि इधर काम नहीं करना है, नहीं तो मार खाओगे। इससे मिस्त्री और मजदूर मौके से भयभीत होकर भाग गए।
थोड़ी देर बाद अमृतपाल और उसका पुत्र, महिलाएं मौके पर पहुंचे। महिला शिकायतकर्ता का आरोप है कि नये मकान की दीवार को तोड़ दिया गया। महिला और इसके पति विजय के साथ मारपीट, धक्का-मुक्की भी की गई। जाते-जाते दोनों को जान से मारने की भी धमकियां दी गई हैं।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष की तरफ से अमृतपाल निवासी धौलाकुआं तहसील पांवटा साहिब ने शिकायत दर्ज करवा दी है जिसमें आरोप लगाया है कि विजय कुमार द्वारा अदालत से जमीन पर स्टे लगवाया गया है। उसके बावजूद खुद ही मकान का काम लगा रहे हैं। झगड़े के इरादे से अपने रिश्तेदारों को बुला रखा था। आज सुबह जैसे ही यह अपने खेत में काम करने के लिए पहुंचा तो आरोपी विजय कुमार, उसकी पत्नी और रिश्तेदारों ने इसके खेतों में आकर लाठी और डंडों से हमला कर दिया।
उधर, डीएसपी पांवटा बीर बहादुर सिंह ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट और धमकाने की शिकायत दर्ज कर ली गई है। माजरा थाना पुलिस ने मामलों की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें