पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र के गोरखूवाला पंचायत में प्रेमी के साथ मिल कर पति की हत्या मामले में सोमवार को शिमला से फोरेंसिक टीम वारदात स्थल पर पहुंचेगी। गोरखूवाला में वारदात स्थल वाले घर को सील कर दिया गया है। आरोपी पत्नी-प्रेमी को आज अदालत में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को अदालत से 10 नवंबर तक का पुलिस रिमांड मिला है। मेडिकल कॉलेज नाहन में रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुरुवाला पुलिस टीम ने शव परिजनों को सौंपा दिया है।
शनिवार को पांवटा के पुरुवाला थाना के तहत सनसनीखेज मामला सामने में आया था जिसमें गोरखूवाला निवासी रामदास (42) को शव बाइक के साथ सड़क के साथ किनारे पर पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुरुवाला थाना प्रभारी विजय रघुवंशी को दे दी। मौके पर पड़े शव को देख कर थाना प्रभारी टीम का माथा ठनका। मृतक के शरीर पर चोट के निशान, बाइक जिस तरह से पड़ा था। उससे पुलिस को ने तुरंत भांप लिया कि ये पूरी तरह से संदिग्ध मामला है।
मृतक के भाई रामपाल ने भी मृतक की पत्नी और एक अन्य युवक पर हत्या करने का संदेह जताया। परिजनों को भी संदेह था कि संभवता गला घोंट कर हत्या करने करने के बाद शव को सुनियोजित तरीके से हादसे का रुप देने का प्रयास किया गया है क्योंकि परिजनों का भी कहना था कि 6 नवंबर की रात को भी मृतक का पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। पुरुवाला थाना प्रभारी का संदेह सही निकला। परिजनों के ब्यान दर्ज कर आरोपियों को कुछ की घंटे के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात स्थल को पूरी तरह से सील कर दिया गया। सोमवार को शिमला जुन्गा से एफएसएल टीम मौका ए वारदात पर पहुंचेगी। रविवार को नाहन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर की गठित बोर्ड टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद 10 नवंबर तक के पुलिस रिमांड मिला है।
उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि दोनों आरोपियों को अदालत से 10 नवंबर तक का पुलिस रिमांड मिला है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।