फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीपुर में अवैध कच्ची शराब समेत दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पांवटा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किए गए युवक। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुुरुवाला थाना पुलिस टीम ने अवैध शराब समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध नशे का धंधा पनप रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने कांशीपुर के समीप नाका लगाया। कांशीपुर के खेतों में कैनियां लेकर जा रहे दो लोगों को तलाशी के लिए रुकवाने पर दोनों से 15-15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुरुवाला थाना के एएसआई इंद्र सिंह की टीम ने कांशीपुर के समीप नाका लगाया था। कच्ची शराब तस्करी होने की गुप्ता सूचनाएं मिल रहीं थीं। इसके बाद नारीवाला, ज्वालापुर और कांशीपुर के लिए टीम रवाना हुई। कांशीपुर में कच्ची शराब होने की सूचना मिली थी। दोपहर बाद कांशीपुर में खेत वाले रास्ते से जाते दो व्यक्तियों को देखा गया। जो अपने-अपने हाथ में सफेद रंग की कैनियां लेकर पैदल जा रहे थे। दोनों ने पुलिस को देखकर पीछे मुड़ कर भागने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने दोनों को दौड़ कर काबू कर लिया।
दोनों ने पुलिस को अपने नाम-पता ग्राम खारा डाकघर जामनीवाला तहसील पांवटा साहिब निवासी ब्रह्म कुमार तथा गुरमीत सिंह निवासी कांशीपुर डाकघर निहालगढ़ पांवटा बताया। दोनों आरोपियों से 2 कैनियों में अवैध कच्ची शराब 15-15 लीटर (कुल 30 लीटर) पाई गई। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने पुष्टि की है। दोनों आरोपियों से कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा-39(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच पुरुवाला थाना टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें