फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानपुर देवड़ा में अवैध खनन करते पकड़े तीन ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र मानपुर देवड़ा में खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन करते हुए 3 ट्रैक्टरो को दबोचा है। दो 2 ट्रैक्टर से 9 हजार जुर्माना भी वसूला गया है। जबकि एक ट्रैक्टर का चालान अदालत को भेजा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अवैध खनन करने वालों पर माइनिंग विभाग के उच्च अधिकारी एमओ सुरेश भारद्वाज के सख्त कार्रवाई के निर्देश मिलने के बाद पांवटा खनन निरीक्षक मंगतराम शर्मा की टीम ने पांवटा साहिब के मानपुर देवड़ा में अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर को मौके पर पकड़ा। जिसके बाद 2 ट्रैक्टरों के संचालक से 9 हजार जुर्माना वसूला गया है।
एक ट्रैक्टर की कार्रवाई को मामला न्यायालय भेजा गया है। उधर, जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने पुष्टि की है। अवैध खनन करने वालों को किसी हालत में बख्शा नही जाएगा। जिला में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश तोमर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें