ददाहू-नाहन मार्ग पर नेहली के समीप दो बसें टकराने के बाद लगा जाम।
- फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका-नाहन मार्ग पर शुक्रवार को दो बसें आपस में भिड़ गईं जिस कारण यहां यातायात अवरुद्ध हो गया। जानकारी के अनुसार ददाहू से एक निजी बस नाहन की ओर आ रही थी। जबकि नाहन से एक सरकारी बस ददाहू की ओर आ रही थी। यह दोनों बसें नेहली के समीप आमने-सामने से टकरा गईं जिस कारण दोनों बसों को भारी नुकसान हुआ। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। इस हादसे के बाद नाहन-रेणुका मार्ग पर कई घंटे का लंबा जाम लगा रहा जिस कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस कर्मियों के मौके पर पहुंचने के बाद भी यातायात बहाल किया गया।
------------------