फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप-बाइक की टक्कर में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बातापुल के समीप एक पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। पांवटा थाना पुलिस टीम ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। जिला सिरमौर के गांव कांशीपुर निवासी शम्मी ने शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया है कि रविवार को शम्मी अपने दोस्तों सन्नी और रविकांत के साथ बाइक पर पांवटा की तरफ आ रहा था। बाइक को सन्नी चला रहा था। रात को करीब 8.50 बजे बाता चौक से पांवटा की ओर पहुंचे तो एक पिकअप ने गलत दिशा से आकर बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया।
इस हादसे में तीन लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को देर रात ही 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा उपचार को पहुंचाया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पिकअप चालक की लापरवाही और गलत दिशा से आने पर हादसा हुआ। सूचना मिलने पर मुख्य आरक्षी कृष्ण भंडारी की टीम ने मौके पर पहुंच कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि आईपीसी की धारा-279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें