फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा में तिब्बतियों ने फूंका जिनपिंग का पुतला

विज्ञापन
पांवटा साहिब में चीन के सामान को जलाते तिब्बती समुदाय के लोग। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस, क्षेत्रीय तिब्बती महिलाओं के संघ और भारत-तिब्बत मैत्री संघ पांवटा साहिब ने संयुक्त रूप से रैली निकाली। इस दौरान चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने और भारतीय सेना पर किए कायराना हमले की कड़ी निंदा की गई। प्रदर्शनकारियों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवांग पोलीजोर और क्षेत्रीय तिब्बती महिलाओं के संघ की प्रधान दोरजी डोलमा ने कहा कि शनिवार को एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। भूपपुर से पांवटा मुख्य बाजार होकर एसडीएम कार्यालय तक विरोध रैली निकाली गई। भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए 20 भारतीय सैनिक के साहस को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नवांग ने कहा कि हर तिब्बती भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। भारत-तिब्बत मैत्री संघ पांवटा साहिब प्रधान डॉ. एमएल खुराना, बजरंग दल नेता दीपक भंडारी, पंकज पूरी और विनोद सिंघल ने कहा कि भविष्य में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक नई रणनीति बनाने की सख्त जरूरत है।
चीन के कारण कोरोना वायरस के प्रकोप का खामियाजा पूरा विश्व भुगत रहा है। चीनी सरकार के अलावा, बीजिंग को अंतरराष्ट्रीय कानून की धज्जियां उड़ाने और दुनिया भर में कहर बरपाने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें