संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल की ग्राम पंचायत संगड़ाह के तहत आने वाले खड़चिया गांव में चल रही शादी में उस समय खलल पड़ गया जब वहां पुलिस आ धमकी। पुलिस को देखते हुए शुक्रवार को शादी में आए लोग किनारा करने लगे लेकिन थाना प्रभारी जीत राम भारद्वाज ने प्रशासनिक मंजूरी से अधिक लोगों की मौजूदगी के चलते लड़की के पिता पर धारा 111, 115 के तहत पांच हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। हालांकि, पुलिस लड़की के पिता पर एफआईआर दर्ज कर रही थी लेकिन लोगों के आग्रह पर पुलिस ने जुर्माना लगाया। लड़की के पिता ने भी अधिक पचड़े में न पड़ते हुए मौके पर ही जुर्माना राशि पुलिस को थमा दी।
----------------------