फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में जमकर चले लात और डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुरुवाला थाना की सिंहपुरा चौकी के ग्राम श्यामपुर में जमीन के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। दो गुटों में मारपीट के दौरान खूब लात, घूंसे व डंडे चले। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको उपचार के लिए पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सिंहपुरा चौकी टीम में दोनों पक्षों ने मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिंघपुरा के अतिरिक्त चौकी प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस को दोनों पक्षों से शिकायतें मिली हैं। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें