फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा में ट्रक-स्कूटी में टक्कर, 66 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा से शिलाई एनएच मार्ग पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक की चपेट में आने से 66 वर्षीय स्कूटी चालक की मौत हो गई। जबकि, पत्नी को मामूली चोटें आई हैं। पांवटा थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पांवटा थाना पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर इस मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जामनीवाला बद्रीपुर निवासी जीत सिंह (66) अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। इस बीच तारुवाला के समीप ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में जीत सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने जीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में स्कूटी स्वार महिला को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पांवटा थाना से एएसआई ज्ञान सिंह की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में मृतक स्कूटी चालक के शव को शव विच्छेदन गृह पांवटा पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर इस मामले की जांच की जा रही है।
उधर, डीएसपी पांवटा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि मामला दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद जीत सिंह(60) का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें