फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ उपमंडल के पझौता क्षेत्र के धामला-शाया सनौरा मार्ग पर नौहरी नामक स्थान के समीप मंगलवार देर शाम एक कार खाई में जा गिरी जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार देर शाम हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार नंबर पीबी 03 यू-7876 में बैठे तीन युवक धामला-शाया सनौरा सड़क मार्ग पर चंदोल से शाया की ओर जा रहे थे। नौहरी के समीप चालक अचानक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार करीब 150 मीटर नीचे बझेतू खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस दल मौके पर पहुंचे।
इस कार हादसे में देवेंद्र कुमार (38) निवासी मेला की मौका पर ही मौत हो गई। जबकि रघुवीर सिंह (22) निवासी धामला और शीतल (17) निवासी धामला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल सोलन ले जाया गया। मृतक के शव का नागरिक अस्पताल राजगढ़ में बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया गया जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा ने मृतक के परिजनों को 15 हजार की फौरी राहत दी है। जबकि घायलों को सोलन अस्पताल में पांच-पांच हजार रुपये राहत के तौर पर दिलवाए गए।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें