फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लानाचेता में 12 लीटर कच्ची शराब बरामद, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। पुलिस चौकी नौहराधार के तहत लानाचेता में एक दुकान से पुलिस ने 12 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लानाचेता के थाची नामक स्थान पर धर्मपाल परचून की दुकान करता है। गुप्त सूचना के अनुसार नौहराधार चौकी प्रभारी चेतन चौहान की टीम ने व्यक्ति की दुकान पर छापा मारा जिसमें दुकान के अंदर प्लास्टिक की 2 लीटर की 6 बोतलों में कच्ची शराब भर कर रखी गई थी। थाना प्रभारी जीतराम भारद्वाज ने बताया की पुलिस ने गवाहों के समक्ष 12 लीटर अवैध शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

.......
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें