फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

0.24 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस ने 10.24 ग्राम चिट्टे के साथ एक नशा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। माजरा पुलिस को नाके के दौरान आरोपी को पकड़ा है । आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ से पुरूवाला सड़क पर थाना प्रभारी सेवा सिंह, मुख्य आरक्षी तेजिंदर सिंह और सेवा सिंह की टीम ने वीरवार रात को नाका लगाया था। इस दौरान बाइक पर उत्तराखंड के गांव कुंजा डाकघर कुल्हाल के दुष्यंत (41) पुत्र नत्थू की तलाशी ली गई। इस दौरान माजरा पुलिस ने आरोपी से पैकेट में 10.24 ग्राम स्मैक बरामद की है। नशा तस्कर अपनी बाइक से संतोषगढ़ से पुरुवाला की तरफ जा रहा था। माजरा पुलिस ने थाना प्रभारी सेवा सिंह की अगुवाई में कुछ समय से नशा के खिलाफ मुहिम चलाई है। इसके तहत अब तक कई मामलों में आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी उत्तराखंड से हिमाचल में नशे की खेप सप्लाई करने पहुंचा था। नाके के दौरान आरोपी हड़बड़ा गया। शक होने पर पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली। इस दौरान नशे का सामान बरामद किया गया।
उधर, एसएचओ माजरा सेवा सिंह ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 10.24 ग्राम स्मैक समेत आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उत्तराखंड के ग्राम कुंजा डाकघर कुल्हाल निवासी दुष्यंत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी को अदालत मेेें पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें