फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़ एलईडी, ज्वेलरी और नकदी ले उड़े शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के ग्राम किशनपुरा में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। परिवार कहीं बाहर गया था। वापस लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से नकदी, एलईडी और ज्वेलरी समेत करीब 80 हजार का चूना लगा कर गए। शिकायत मिलने पर पांवटा थाना पुलिस टीम ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पांवटा साहिब के डाकघर जामनीवाला ग्राम किशनपुरा निवासी जोगिंद्र सिंह (37) पुत्र खुशी राम ने शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें कहा है कि परिवार कहीं बाहर गया था। 21 जून की रात्रि को कोई अज्ञात चोर घर की खिड़की की ग्रिल तोड़ कर घर के भीतर घुसे। घर के भीतर से एलईडी (टीवी) सेमसंग, छोटी बच्ची के सोने के कान के कोके एक जोड़ा, चांदी की 3 जोड़ी पायल, एक पुराना टूटा हुआ सोने का मंगलसूत्र, 20 ग्राम चांदी का एक सिक्का, अलमारी से लगभग एक हजार रुपये नकदी समेत कुल 80,000 रुपये का सामान उड़ा ले गए।
शिकायत मिलने पर एएसआई मान दास की टीम मौके पर पहुंची। चोरी वारदात की गहनता से तफ्तीश की जा रही है। आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएंगे जिससे पुलिस जांच टीम अज्ञात चोरों तक पहुंच सकें।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि शिकायत मिलने पर आईपीसी की धारा-457 और 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

-----------------
सुरेश तोमर
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें