फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल से 12 बोतलें देसी शराब बरामद, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। स्थानीय पुलिस ने एक होटल से देसी शराब के 12 बोतलें शराब बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति शिलाई बस स्टैंड के पास अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने होटल में दबिश दी और अजय कुमार के होटल की तलाशी ली। इस दौरान होटल के स्टोर से पुलिस ने अवैध शराब की एक पेटी बरामद की। पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी ने की है।
विज्ञापन

.............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें