फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा पुलिस ने एक युवक से बरामद की 3.87 ग्राम हेरोइन

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस ने हिमाचल-हरियाणा सीमा पर बहराल के पास एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की हरियाणा की तरफ से एक युवक हेरोइन की खेप लेकर पांवटा साहिब की तरफ आ रहा है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बहराल सीमा पर नाका लगाया। इसी दौरान सामने से 20 वर्षीय एक युवक विकास पुत्र श्याम लाल निवासी धौलाकुआं आता नजर आया। इस पर पुलिस ने युवक को रोक कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से 3.87 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस दौरान डीएसपी भी मौजूद रहे।
पुलिस ने युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि एक युवक को चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें