फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते पकड़े पांच वाहन, 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला खनन विभाग की पांवटा टीम ने अलग-अलग जगहों पर अवैध खनन के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में नाके लगाकर पांच वाहनों को पकड़ा। पांचों वाहन संचालकों से 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। गौजर, पांवटा यमुना नदी और गिरिनदी के आसपास नाके के दौरान अवैध खनन करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा गया।
विज्ञापन

खनन विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थलों पर पांच वाहन पकड़े। इनके पास खनन सामग्री संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद इनके संचालकों को जुर्माना किया गया। खनन निरीक्षक ने बताया कि जिला खनन अधिकारी के निर्देश पर लगातार अवैध खनन करने वाले स्थलों पर छापामारी की जा रही है जिसमें यमुना और गिरि नदी में अवैध खनन करते पकड़े गए वाहनों से जुर्माना वसूला गया है।
उधर, जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने बताया कि जिले में अवैध खनन के संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर नजर रखी जा रही है। जिले में विस्तृत खनन एरिया होने तथा विभाग में स्टाफ की कमी से कुछ दिक्कतें आती रही हैं। फिर भी अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई की मुुहिम जारी है। विभाग के स्टाफ सदस्यों को सख्त आदेश दिए हैं। अवैध खनन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें