फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुरघाट में अंग्रेजी और देसी शराब की 60 बोतलें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। स्थानीय पुलिस ने रामपुरघाट में एक दुकानदार के कब्जे से अंग्रेजी और देसी शराब की 60 बोतलें बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रामपुरघाट में एक युवक अपनी दुकान में शराब बेचने का अवैध धंधा कर रहा है। इस पर पुलिस ने रामपुरघाट में दबिश देकर दुकान की तलाशी ली। इस दौरान दुकानदार करण के कब्जे से पुलिस ने हरियाणा मार्का देसी शराब की 48 बोतलें और इंपीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब की 12 बोतलें बरामद की। आरोपी शराब का कोई लाइसेंस पेश नहीं कर सका। लिहाजा, पुलिस ने आरोपी करण निवासी देवीनगर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी वीर बहादुर ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

.............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें