फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाअंब में तीन लोगों ने युवक को पीटा

Thu, 05 Nov 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब/नाहन (सिरमौर)। घायल युवक के सिर पर आठ टांकेव बाईं आंख पर पांच टांके आए हैं। युवक गंभीर रूप से नाहन अस्पताल में भर्ती है। पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवान की ओर से जारी बयान के अनुसार बुधवार को कालाअंब थाने में संजीव कुमार पुत्र लक्ष्मी चंद निवासी बुड्डा तहसील कौंलावालाभूड़ ने पुलिस को बताया कि वह कालाअंब की एक कंपनी में कार्यरत है।
विज्ञापन


शाम को साढ़े पांच बजे कुछ लोगों ने उसे फैक्ट्री के बाहर बुलाया। तभी पालियों गांव निवासी सादी लाल और उसके दो अन्य साथियों ने खैरी पुल पर रास्ता रोक कर उसकी जमकर धुनाई की। इससे उसके सिर व आंखों पर गहरी चोटें आई हैं। गंभीर हालत में शाम को उसे नाहन अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें