सिटी स्पोर्ट्स
-पांवटा साहिब में 30वीं उत्तर भारत वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को हुआ मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान में शिवाजी स्पोर्ट्स एवं सांस्कृतिक क्लब के सौजन्य से 30वीं उत्तर भारत वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। रविवार को प्रतियोगिता में क्रेन इलेवन की टीम ने भूपपुर की टीम को 2 विकेट से हराकर सेमिफाइनल में प्रवेश किया है।
पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान में आयोजित उत्तर भारत वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को क्रेन इलेवन व भूपपुर के बीच मैच खेला गया। भूपपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भुपपूर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाएं। भूपपुर टीम के बल्लेबाज मनीष ने 37 रन, अभिषेक 32 रन व मुकेश ने 11 रन बनाएं।
क्रेन इलेवन के गेंदबाज अर्शद व सन्नी ने 3 -3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रेन इलेवन की टीम ने 17.2 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर जीत दर्ज की। क्रेन इलेवन टीम के बल्लेबाज हिमांशु ने 37 रन, सन्नी ने 25 रन, सौरभ ने 24 रन बनाए।
भुपपूर के गेंदबाज हैप्पी ने 2 विकेट, भानु 2 विकेट व अरूण , अभिषेक तथा अनमोल ने 1-1 विकेट लिए। क्रेन इलेवन की टीम ने भुपपूर की टीम को 2 विकेट से हराकर प्रतियोगिता सेमिफाइनल में प्रवेश किया।
संवाद