फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: फाइनल में कोटा एकादश को हरा कर ग्राम कांटी क्रिकेट टीम ने जीती ट्राॅफी

विज्ञापन
गिरिपार क्षेत्र के ठोंठा में आयोजित ​क्रिकेट ट्राफी की विजेतामशवा टीम मुख्य अतिथि के साथ। स्र
विज्ञापन
मुख्यातिथि समाजसेवी नरेश ठाकुर ने विजेता और उपविजेताओं को बांटे इनाम
विज्ञापन

दुुर्गम ठोठा गांव के खेल मैदान में नर्सिंग क्लब ठोठा ने आयोजित करवाई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के दुर्गम ठोठा गांव के खेल मैदान में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खिताबी फाइनल मुकाबले में ग्राम कांटी क्रिकेट टीम ने कोटा टीम को हरा कर ट्राॅफी पर अपना कब्जा जमा लिया। समापन और पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम के मुख्यातिथि समाजसेवी नरेश ठाकुर ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए
मिली जानकारी के अनुसार नर्सिंग क्लब ठोठा ने ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। इसमें विभिन्न गांवों से 46 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मशवा और कोटा टीम के बीच हुआ। कोटा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 75 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए मशवा टीम ने आक्रमक क्रिकेट खेलते हुए आसानी से जीत दर्ज कर ट्राॅफी को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह के अवसर पर समाज सेवक नरेश ठाकुर ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी। नर्सिंग क्लब ठोठा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने के अच्छे प्रयास हैं। ऐसी खेल प्रतियोगिता से केवल खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिल रहा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में खेलकूद की संस्कृति को भी मजबूती मिल रही है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए भी इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन होना जरूरी है। इस दौरान आयोजन समिति सदस्य समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें