फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: संसारपुर, त्रिरुपति, इंद्री खेड़ा क्रिकेट टीम जीत के साथ अगले दौर में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद मैदान में चल रही प्रथम पंडित शिवानंद रमौल क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। क्रिकेट फॉर चैरिटी के लिए डीएसआर ग्रुप के सौजन्य से प्रथम पंडित शिवानंद रमौल कॉस्को क्रिकेट प्रतियोगिता नगर परिषद मैदान में आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता में रविवार को संसारपुर, त्रिरुपति, इंद्री खेड़ा क्रिकेट टीम जीत के साथ अगले दौर में पहुंच गई है।

मुख्य आयोजन समिति सदस्यों मुकेश रमौल और राहुल रमौल ने कहा कि रविवार को हुए मैच में त्रिरुपति एकादश टीम ने पहले खेलते हुए 7 ओवर में 4 विकेट पर 110 रन बनाए। जवाब में त्रिरुपति टीआईसी टीम 7 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 74 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

दूूसरे, मैच में इंद्री खेड़ा एकादश ने 7 ओवर में एक विकेट पर 145 रन बनाए। जवाब में उत्तराखंड एकादश की टीम 7 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 89 रन बना सकी। इंद्रीखेड़ा की टीम 56 रनों से जीत गई।
विज्ञापन

तीसरे मैच में सिरमौर हिल्स एकादश ने 8 ओवर में 42 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए संसारपुर एकादश टीम ने मात्र 2.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 45 रन बना कर 9 विकेट से मैच जीत लिए।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें