(सिटी स्पोर्टस)
संघर्षपूर्ण मैच में हरिपुर टोहाना की क्रिकेट टीम ने 11 रनों से मैच को जीता
नगर परिषद मैदान में चल रही प्रथम पंडित शिवानंद रमौल क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। क्रिकेट फॉर चैरिटी के लिए डीएसआर ग्रुप के सौजन्य से प्रथम पंडित शिवानंद रमौल कॉस्को क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में जिलेभर से 48 टीमें खेल रहीं हैं। दूसरे दिन शुक्रवार को कुड़ला खरग, पांवटा हंटर्स, हरिपुर टोहाना जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश प्राप्त कर लिया है।
मुख्य आयोजन समिति सदस्यों मुकेश रमौल व राहुल रमौल ने कहा कि शुक्रवार को हुए मैच में कुड़ला खरग, पांवटा हंटर्स, हरिपुर टोहाना टीम जीत के साथ अगले दौर में पहुंची है। प्रथम मैच में अखिल शर्मा ब्लाग एकादश टीम ने पहले खेलते हुए 6 ओवर में चार विकेट पर 38 रनों का स्कोर किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरा कुड़ला खरग की टीम ने मात्र 2.5 ओवर में 41 रन बना कर दस विकेट से मैच जीत लिया।
दूसरे, मैच में मिश्रवाला टीम ने 7 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए। पांवटा साहिब हंटर्स टीम ने 2.4 ओवर में 2 विकेट गंवा कर ही 38 रन बना कर मैच को 8 विकेट से जीत लिया। वहीं, तीसरे मैच में हरिपुर टोहाना की टीम टॉस जीत कर पहले खेलते हुए निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 67 रनों का स्कोर किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कामा एकादश की टीम 8 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 56 रन ही बना सकी। संघर्षपूर्ण इस मैच में हरिपुर टोहाना की टीम ने 11 रनों से मैच को जीत लिया है।
संवाद