फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ब्लैक पैंथर च्योग टीम 83 रनों से जीती शुरुआती क्रिकेट मैच

विज्ञापन
सिरमौर हिल्स विंटर चैंपियनशिप के शुरुआती मैच में जोरदार शॉट  लगाते ब्लैक पैंथर च्यौग के बल्लेबा
विज्ञापन
(सिटी स्पोर्टस)
विज्ञापन


युवा नेता अरिकेश जंग ने किया शुभारंभ, रविंद्र रहे मैन ऑफ द मैच पुरस्कार
पांवटा साहिब में दूसरी सिरमौर हिल्स विंटर क्रिकेट चैंपियनशिप का हुआ आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। नगर परिषद पांवटा साहिब खेल मैदान में दूसरी सिरमौर हिल्स विंटर क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन शुरू हो गया है। मुख्यातिथि युवा कांग्रेस नेता व राष्ट्रीय स्तरीय शूटर अरिकेश जंग, विशिष्ट अतिथि प्रदीप चौहान ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शुरुआती मैच में ब्लैक पैंथर च्यौग तथा भाटांवाली टीम ने जीत दर्ज कर स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

प्रतियोगिता के आयोजक कपिल शर्मा और महासचिव मदन शर्मा ने बताया कि नगर परिषद खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता में जिला सिरमौर की 64 टीमें भाग ले रहीं हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्यातिथि कांग्रेस के युवा नेता अरिकेश जंग ने किया। विजेता टीम को दो लाख और ट्राॅफी, उपविजेता टीम को एक लाख इनाम राशि और रनर अप ट्राॅफी दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रथम मैच में ब्लैक पैंथर च्योग की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में चार विकेट गंवा कर 148 रनों का विशाल स्कोर किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा वारियर्स टीम दस ओवर में 65 रनों पर सिमट गई। प्रथम मैच में ब्लैक पैंथर च्योग की टीम ने जीत कर दूसरे चरण में प्रवेश प्राप्त कर लिया है। रविंद्र को 45 रन बनाने और दो विकेट चटकाने पर मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

वहीं प्रतियोगिता का दूसरा मैच काफी रोमांचक रहा। भाटांवाली ने दस ओवर में 92 रनों का स्कोर किया। जवाब में पाबमानल की टीम 10 ओवर में 86 रन ही बना सकी। भाटांवाली टीम ने 6 रनों से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के दूसरे चरण में प्रवेश कर लिया है। इस अवसर पर सिरमौर क्रिकेट संघ अध्यक्ष अतर सिंह नेगी, वीर शिवाजी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब के अध्यक्ष मधुकर डोगरी, कपिल शर्मा, विरेंद्र देवा, संजीव वर्मा बब्बू, संजीव कटारिया, समीर, सोनू, नरेश कुमार, काका राम, योगी व विनोद कुमार समेत आयोजन समिति सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें