क्यारदा एकादश और 6ठी आईआरबीएन बटालियन कोलर ने जीते मैच
नगर परिषद खेल मैदान में खेली जा रही उतर भारत वीर शिवाजी स्पर्धा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। नगर परिषद खेल मैदान में खेली जा रही उतर भारत वीर शिवाजी प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इसमें रविवार को क्यारदा एकादश ने मोना एकादश को 79 रनों से तथा 6ठी आईआरबीएन बटालियान कोलर ने दशमेश एकादश टीम को 77 रनों से हरा कर अगले दौर में प्रवेश प्राप्त कर लिया है।
प्रतियोगिता के आयोजक मधुकर डोगरी ने बताया कि रविवार को हुए प्रथम मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्यारदा एकादश टीम ने 20 ओवर में 183 रनों का स्कोर किया। इसमें प्रियान शर्मा ने 50, संजू टम्टा ने 31 व शिवम ने 28 रनों की पारी खेली। प्रवाना ने चार व अमन ने तीन व रिंकू ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी मोना एकादश की टीम मात्र 104 रनों के स्कोर पर सिमट गई। गोचर ने चार, नीरज व प्रियांशु ने दो-दो विकेट लिए।
वहीं, दूसरे मैच में छठी बटालियन कोलर टीम ने दशमेश एकादश टीम को 77 रनोंं से हरा कर स्पर्धा के अगले दौर में प्रवेश प्राप्त कर लिया है। छठी बटालियन
कोलर टीम ने 20 ओवर में 166 रनों का स्कोर किया। इसमें धीरज ने 36 व अजय ने 34 रनों की पारी खेली। जवाब में देशमेश एकादश की पूरी टीम 89 रनों पर सिमट गई। मन्नी ने सर्वाधिक 31 रनों का स्कोर किया।
संवाद