फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: धारटीधार ने जीता सिरमौर सुपर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

विज्ञापन
पांवटा में सिरमौर सुपर कप क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम धारटीधार टीम। संवाद
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर सुपर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला धारटीधार और चूड़ेश्वर लीजेंड्स के बीच खेला गया। धारटीधार ने एक तरफा जीत हासिल करते हुए ट्राॅफी अपने नाम की।

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चूड़ेश्वर लीजेंड्स टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य तोमर ने 31 रन की अहम पारी खेली, जबकि विशाल ठाकुर ने 21 रन का योगदान दिया। इसके अलावा अक्षय शर्मा ने 19 रन बनाकर टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन


इस मुकाबले में धारटीधार टीम के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और विरोधी टीम को कम स्कोर पर रोक दिया। प्रशांत चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके और विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। उनका बेहतरीन साथ देते हुए नितिन शर्मा, हार्दिक, दानिश और अभिषेक ने भी 1-1 विकेट हासिल किया।

122 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी धारटीधार की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने ट्रॉफी के साथ-साथ 71,000 रुपये का नकद इनाम भी जीत लिया। धारटीधार के बल्लेबाज रोहित कोलिश ने शानदार 57 रनों की पारी खेली, जबकि आर्यन ने 25 और अलोकित ने 23 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, गेंदबाजी में विपक्षी टीम की ओर से निखिल और टिंकू ने 1-1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर डीसीए अध्यक्ष अत्तर सिंह नेगी, सुभाष चौधरी, जम्मू-कश्मीर के रणजी ट्रॉफी कप्तान पारस डोगरा और संग्राम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता टीम को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें