फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सैनधार ने डॉमिनेटर्स सोलन को हराकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
नारग में संपन्न क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम मुख्याति​थि के साथ। संवाद
विज्ञापन
पंडित दुर्गा दत्त ग्राउंड नारग में दस दिवसीय प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। पंडित दुर्गा दत्त ग्राउंड नारग में युवक मंडल शोटी मासरिया की ओर से दस दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब सैनधार की टीम ने अपने नाम किया है। सैनधार ने फाइनल मुकाबले में डॉमिनेटर्स सोलन को हराया। विजेता टीम को 31 हजार रुपये और ट्राॅफी और उपविजेता को 21 हजार रुपये और ट्राॅफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में 64 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन


पूर्व बीडीसी चेयरमैन प्रताप ठाकुर, जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर और सामाजिक कार्यकर्ता सुनील ठाकुर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

मुख्यातिथि के रूप में प्रताप ठाकुर पूर्व बीडीसी चेयरमैन, राजगढ़ तथा सतीश ठाकुर जिला परिषद सदस्य, सुनील ठाकुर सामाजिक कार्यकर्ता बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में युवक मंडल शोटी मासरिया के सदस्य रजत, दीपक, डिंपल, राकेश, राहुल, जतिन, सचिन, धीरज, गौरव, पंकज भूपेंद्र ठाकुर, यादविंद्र सिंह, रिषी ठाकुर, प्रशांत परमार और अनिल अत्री आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन


संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें