सचित्र पत्रकार वार्ता...
चौगान मैदान में 29 जनवरी से शुरू होगी खेल संगम-4 क्रिकेट प्रतियोगिता
खेलेगा युवा तो बचेगा युवा थीम पर होगी प्रतियोगिता, 48 टीमें होंगी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मां भंगायणी क्रिकेट क्लब सिरमौर की ओर से 29 जनवरी से 3 फरवरी तक नाहन के चौगान मैदान में खेल संगम-4 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। खेलेगा युवा तो बचेगा युवा थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत की 48 टीमें शामिल होंगी। यह जानकारी क्लब के अध्यक्ष विनय छिंटा ने सोमवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को नशे के खिलाफ खड़ा करना और जागरुकता लाना है। प्रतियोगिता का समापन 3 फरवरी को उद्योगपति एवं समाजसेवी एलडी शर्मा करेंगे। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को ट्राॅफी के 1,21,000 रुपये, जबकि उपविजेता टीम को ट्राॅफी के साथ 55,555 रुपये इनाम दिया जाएगा।
इसके अलावा प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 3,100 और चांदी की चेन, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, बल्लेबाज और क्षेत्ररक्षक को 2100-2100 रुपये और ट्राॅफी प्रदान की जाएगी।
विनय छिंटा ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर सिरमौर जिले की पांच बेटियां, जिन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में बेहतर प्रदर्शन किया है को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विक्की पंवार और रमन ठाकुर मौजूद रहे।
...संवाद