फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शुरुआती मैच मे बढ़ाना ने टौंरु-बी को 5 विकेट से हरा मैच जीता

विज्ञापन
- गिरिपार में टौंरु प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्
विज्ञापन
बढ़ाना ने टौंरु-बी को 5 विकेट से हराया
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
गिरिपार आंजभोज में टौंरु प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार आंजभोज में टौंरु प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा पांवटा साहिब मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 30 टीमें भाग ले रहीं हैं।
विज्ञापन

मुख्यातिथि पूर्व बीडीसी अध्यक्ष और भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने कहा कि युवा नशे से दूर रहें। खेल मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाएं जिससे देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। प्रतियोगिता का प्रथम मैच टौंरु-बी तथा बढ़ाना के बीच हुआ, जिसमें टौंरु-बी टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 77 रनों का स्कोर किया लेकिन बढ़ाना टीम ने पांच विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर टौंरु डांडा की प्रधान कमला देवी, श्यामलाल तोमर, नेतर तोमर, रमेश तोमर, सुनील परमार, भानू प्रताप और सुनील आदि मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें